भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना बी डिवीजन पुलिस ने 100 फीट रोड फ्लाईओवर के नीचे टीका लगाती नशेड़ी युवती को वीडियो वायरल होने के बाद काबू किया है। युवती के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज करके नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवाया गया है। एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि युवती चोहला साहिब की रहने वाली है। युवती को पहले भी नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवाया था जो डिस्चार्ज होने के बाद फिर से नशा करने लग गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने के बाद युवती को काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। उसके बाद उसे नशा छुड़ाओं केंद्र में ईलाज के लिए दाखिल करवाया गया है।


