योग दिवस से पहले शिविर में कराया जा रहा अभ्यास

भास्कर न्यूज | कवर्धा नगर पालिका कवर्धा ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले योगाभ्यास शिविर शुरू किया है। इसका उद्देश्य लोगों को योग से जोड़ना और उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित करना है। शिविर 17 जून से 20 जून तक चलेगा। स्थान पीजी कॉलेज कवर्धा के पीछे स्थित डोम है। समय सुबह 6 से 8 बजे तक तय किया गया है। योगाभ्यास का संचालन अनुभवी प्रशिक्षक लेखूराम चंद्रवंशी कर रहे हैं। उन्होंने आज खुद योग कर नगरवासियों से अपील की कि वे इस निशुल्क शिविर में परिवार सहित शामिल हों। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, यह जीवनशैली है। योग तन, मन और आत्मा को संतुलन में लाता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस खुद को स्वस्थ जीवन की ओर ले जाने का अवसर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *