जेवरतला रोड| शासकीय कॉलेज जेवरतला में विश्वविद्यालय से प्राप्त आवेदन के आधार पर बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी की गई। जिसका विवरण महाविद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। साथ ही कॉलेज की वेबसाइट www. gcjewartala. in पर भी उपलब्ध है। जिन छात्र-छात्राओं का नाम मेरिट सूची में है वह छात्र-छात्राएं 20 जून तक आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं । यह जानकारी कॉलेज के प्रवेश प्रभारी नरहरिसिंह ठाकुर ने दी।


