भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम डुडिया में पशु तस्करी के मामले में अर्जुन्दा थाने में कार चालक के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 डी, छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 10, 6, 4 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम डुडिया के आगे ढडहेल खार में सड़क किनारे कार में दो गायों को भरकर रखे है। कत्लखाना ले जाने की प्लानिंग थी लेकिन कार खराब होने की वजह से चालक फरार हो गया। कार से गाय को निकालकर पशु चिकित्सा अधिकारी से इलाज करवाकर पंचनामा तैयार किया गया।


