बालोद| ग्राम बासीन में दो लोगों ने चेमन लाल साहू की पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार चेमन लाल साहू ने जानकारी दी है कि 16 जून को रात 8.30 बजे खाना खाकर टहल रहा था। इस दौरान किसी विवाद की वजह से दुष्यंत व उपेंद्र साहू दोनों गाली गलौज कर रहे थे। जब मना किया तो दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की। दुष्यंत ने लकड़ी से भी मारपीट की। जिससे कंधा, हाथ, गले में चोट लगी है। अर्जुन्दा थाने में दो लोगों के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 351 (2) के तहत अपराध दर्ज किया है।


