जालंधर में CM की योगशाला में मुख्यमंत्री मान नहीं पहुंचे:हजारों लोग सुबह 5 बजे योग करने पहुंचे, पीएपी में रखा गया था कार्यक्रम

पंजाब के जालंधर में स्थित PAP ग्राउंड में गुरुवार को CM की योगशाला के नाम से प्रोग्राम रखा गया। जिस प्रोग्राम में राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल को शामिल होना था। मगर किन्हीं कारणों से दोनों नेता उक्त प्रोग्राम में नहीं पहुंचे। जिसके बाद सीएम भगवंत मान और आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूदगी में उक्त योगशाला शुरू की गई। जिसमें मुख्य तौर पर मंत्री बलवीर सिंह शामिल हुए। इस दौरान कई विधायक और हलका इंचार्ज सहित भारी मात्रा में लोगों ने योग किया। उक्त प्रोग्राम को सीएम दी योगशाला नाम दिया गया था। उक्त योगशाला में विभिन्न विभागों के चेयरमैन और पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल हुए। योग शिक्षकों ने सभी को योग करवाया। हजारों लोगों ने एक साथ किया योग मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के पीएपी में उक्त कार्यक्रम आज सुबह करीब 5.15 बजे शुरू कर दिया गया था। पहले योग के बारे में स्टेज से आए हुए लोगों और बच्चों को समझाया गया और फिर सभी योग शिक्षकों को स्टेज पर बुलाकर लोगों को योग शुरू करवाया गया। पीएपी ग्राउंड में हजारों की तादाद में लोग योग करने के लिए पहुंचे हुए थे। योग के बाद सेंट्रल हलके से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज और कारोबारी नितिन कोहली ने योग करने आए लोगों को संबोधित किया और योग की महत्वता बताई। योग के दौरान चार तरफ पुलिस का कड़ा पहरा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *