बालोद| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 26 जून को आपातकाल के दौरान जेल गए लोकतंत्र सेनानियों और सत्याग्रहियों को अपने निवास पर सम्मानित करेंगे। इस दिन आपातकाल का काला इतिहास और संविधान हत्या दिवस विषय पर वक्ताओं के भाषण होंगे। साथ ही इस काले अध्याय पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा। प्रेसवार्ता में लोकतंत्र सेनानी संघ के सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि देशभर में 25 और 26 जून को आपातकाल की बरसी काला दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस वर्ष आपातकाल के 50 साल पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को न्यायालय ने चुनाव लड़ने के अयोग्य ठहराया था।


