कलंगपुर| विकासखंड गुंडरदेही के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगीतराई में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत प्रवेश उत्सव के रूप में की गई। शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत साहू और प्राचार्य नारायण सिंह ने बच्चों को गुलाल लगाकर और मुंह मीठा कर स्वागत किया। इसके बाद विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तकें वितरित की गईं। डॉ. साहू ने नवप्रवेशित बच्चों को पढ़ाई के महत्व और जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत की जरूरत पर बच्चों से बात की। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करने वाली कई बातें भी बताईं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी, सरपंच खिलेश्वरी बम्भोले, उदेराम साहू, मुकेश यदु, धनेश्वरी यदु, डिलेश्वर सोनेश्वरी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।


