अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज लगा स्वास्थ्य शिविर:दशहरा मैदान में छिंदवाड़ा, नागपुर और भोपाल के विशेषज्ञ कर रहे कैंसर हाइड्रोसिल, हर्निया की जांच

छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू के द्वारा लोगों को निशुल्क इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य शुरू किए गए स्वास्थ्य शिविर का 100वां कैम्प आयोजित हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती 25 दिसंबर यानी आज दशहरा मैदान में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुआ। साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म के अवसर पर हमने स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत की और आज अटल जी की जन्म जयंती पर 100 शिविर का समापन हो रहा है। हम सब ने मिलकर नया इतिहास रचा है यह स्वास्थ्य शिविर मील का पत्थर साबित होगा । 85 हजार से अधिक मरीजों का हुआ इलाजसांसद ने कहा इन शिविरों के माध्यम से 85000 लोगों के पंजीयन हुए इसमें 65000 हजार से अधिक लोगों की 42 प्रकार की निशुल्क जांच से हुआ है, 100 छोटे बच्चों कटे फटे होठों के निशुल्क ऑपरेशन किए गए , 50 से अधिक युवा साथी जिनकी आंखों की रोशनी चली गई थी उन्हें रोशनी दिलाने का काम शिविर के माध्यम से हुआ है । सांसद ने कहा कि मेरा संकल्प है कि छिंदवाड़ा में एक भी व्यक्ति स्वास्थ्य की सुविधाओं से वंचित न हो उसे हमने स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से पूरा करने का प्रयास किया है। दशहरा मैदान में मेगा स्वास्थ्य शिविर का सांसद बंटी विवेक साहू,मेयर विक्रम अहके ने जनप्रतिनिधियों के साथ शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। साथ ही स्वास्थ्य शिविर का आज समापन हुआ इन बीमारियों का होगा इलाज स्वास्थ्य शिविर में सभी प्रकार के ऑपरेशन निशुल्क किए जाएंगे सभी प्रकार की बीमारियों का निशुल्क उपचार, दवाइयां एवं पैथोलॉजी की सभी जांच निशुल्क होगी। किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी जैसे कैंसर हाइड्रोसिल, हर्निया, गॉलब्लैडर में स्टोन, बच्चे दानी के ऑपरेशन, पाइल्स के ऑपरेशन एवं सभी प्रकार की सर्जरी को चिह्नित करके निशुल्क ऑपरेशन किए गए। विशाल स्वास्थ्य शिविर में छिंदवाड़ा के सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा नागपुर व भोपाल के विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क सेवाएं प्रदान की गई। नागपुर हॉस्पिटल के इन चिकित्सकों द्वारा दी जाएगी सेवाएं नागपुर हॉस्पिटल के शिविर में जिन चिकित्सकों द्वारा सेवाएं दी जाएगी उनमें डॉ महेश फुलवानी, श्रीकृष्णा हॉस्पिटल, डॉ शैलेष बिजवे, उपचर्या हॉस्पिटल, डॉ विकास गुप्ता एवं डॉ अंशुल चढ्ढा,ऑरियस हॉस्पिटल एवं आशा हॉस्पिटल, शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *