मजदूरी भुगतान की समस्या को उठाया

उंटारी रोड | प्रखंड सभागार में बुधवार को मनरेगा की योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण के लिए प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जन सुनवाई के दौरान पीएम आवास, शौचालय, पशु शेड, कूप निर्माण, भूमि समतलीकरण, वृक्षारोपण आदि की समीक्षा की गई। इस दौरान पंचायत वार योजनाओं की समीक्षा की गई। जहां 54 मामले लाए गए। जिसमें 42 मामले को ऑनस्पॉट निष्पादित कर दी गई। अंकेक्षण के दौरान विशेष कर मजदूरी भुगतान की समस्या सबसे ज्यादा पाई गई। जन सुनवाई के दौरान ज्यूरी की भूमिका प्रखंड प्रमुख ने निभाई। मौके पर लोकपाल शंकर प्रसाद, डीआरपी आश्रित तिर्की, मनोज कुमार, अन्य सोशल आडिट सदस्य, महिला ग्रुप की सदस्य ज्यूरी सदस्य के रूप में उपस्थित थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *