गढ़वा|पलामू जिला अंतर्गत नवीनगर थाना क्षेत्र के काला पहाड़ी निवासी राकेश सिंह की पत्नी रंजू देवी (28 वर्ष) एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार रंजू देवी अपने मायके गढ़वा थाना क्षेत्र के हरैया गांव मोटरसाइकिल से जा रही थीं। इसी दौरान अंचला ओवर ब्रिज के पास उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं और बुरी तरह घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। गढ़वा|भाजपा के आगामी कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने प्रखंड स्तर पर प्रभारी बनाया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 21 जून को योग दिवस पर सभी प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उसके बाद 24 जून को सभी प्रखंड मुख्यालय पर भाषा विवाद मामले, स्थानीय स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार सहित जन समस्याओं को लेकर आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रम को लेकर प्रखंड स्तर पर प्रभारी बनाए गए हैं। जिसमें रंका में विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, रमकंडा में ओमप्रकाश केशरी, डंडा में ब्रजेश उपाध्याय, गढ़वा में सांसद विष्णुदयाल राम, मेराल में बालमुकूंद सहाय, चिनियां में सूरज गुप्ता, खरौंधी में शारदा महेश प्रताप देव, केतार में रघुराज पांडेय, भवनाथपुर में मधुलता कुमारी, सगमा में इंद्रमणि जायसवाल, धुरकी में पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, डंडई में अनीता गुप्ता व लक्ष्मण राम, बंशीधर नगर में पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, रमना में अरविंद तुफानी, विशुनपुरा में राजीव रंजन तिवारी, मझिआंव में पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, कांडी में ओमप्रकाश तिवारी, बरडीहा में ईश्वर सागर चंद्रवंशी, भंडरिया में मुकेश निरंजन सिन्हा व बड़गड़ में कुंवर सिंह को प्रभारी बनाया गया है। भास्कर न्यूज|गढ़वा भाजपा नगर मंडल गढ़वा के द्वारा भाजपा नगर मंडल कार्यालय पुरानी बाजार रुक्मणी साहून धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय चौबे, प्रभारी विनोद तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लखन गुप्ता के द्वारा किया गया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन मनोज महतो ने किया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम वंदे मातरम गीत गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। मौके पर जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि नरेंद्र मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम रहा। उनके कार्यकाल में बहुत सारे ऐतिहासिक कार्य किया गया। विनय चौबे ने कहा कि पूरे भारत में जो विकास कार्य एनडीए सरकार के द्वारा किया गया। वह ऐतिहासिक कार्य किया गया है। आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक करने का कार्य नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया। आज का भारत आत्मनिर्भर भारत है।यह पहले वाली भारत नहीं है। कांग्रेस सरकार वाली भारत नहीं है। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली श्याम सोनी, सुभाष केसरी, विनोद जायसवाल, विनय चंद्रवशी, विधायक प्रतिनिधि टिंकू गुप्ता, अरविंद पटवा, मंडल पदाधिकारी संतोष कश्यप, विशाल गुप्ता, मनोज महतो, सुरेश अग्रवाल, सत्येंद्र सोनी, छोटन सोनी, गिरधारी सोनी, सोनू चंद्रवंशी, अमर कुमार आदि उपस्थित थे।


