राजनांदगांव में सूने मकान से चोरी का खुलासा:4 लाख के जेवरात-कैश के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; महीनों से कर रहे थे रेकी

राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। हॉस्पिटल कॉलोनी में 17 जून को हुई चोरी में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर आलमारी से 1.50 लाख रुपए नकद और 2.50 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए थे। पुलिस ने मामले की जांच में 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इनके आधार पर 4 पुरुष और 2 महिला आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों में देवव्रत यादव (21), तिलक साहू (24), देवानंद देशलहरे (30) और लिलेश यादव (36) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात, नकदी और वारदात में इस्तेमाल हथौड़ी और पेचकस बरामद किए। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुरुष आरोपियों को जिला जेल राजनांदगांव और महिला आरोपियों को दुर्ग महिला जेल भेजा गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के अनुसार, आरोपियों ने महीनों तक घर की रेकी की। उन्होंने परिवार के दैनिक कार्यक्रम की पूरी जानकारी जुटाई। एक महिला आरोपी ने अपनी सहेली से चोरी के लिए लोगों की मदद मांगी। इस पर देवानंद देशलहरे को शामिल किया गया, जो पहले जिला अस्पताल में वार्डबॉय था और वर्तमान में पाइप फिटिंग का काम करता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *