नौकरी लगाने का झांसा देकर 5.70 लाख की ठगी

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 लाख 70 हजार रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को बिलासपुर से हिरासत में लिया है। जिसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रार्थी विद्यया वर्मा सब इंस्पेक्टर भर्ती की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान नगपुरा निवासी आरोपी लक्ष्मी प्रसाद ध्रुव से हुई। आरोपी लक्ष्मी प्रसाद ने इसको नौकरी लगवा देने का झांसा दिया। जिसके लिए 5 लाख 70 हजार रुपए की डिमांड की। पी​िड़ता आरोपी की बातों में आ गई। उसे पूरी रकम दे दी। लेकिन इसके बाद भी नौकरी नहीं लगी। वहीं आरोपी ने रकम वापस भी नहीं की। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *