NEET पेपर लीक मामला; रांची में ED की रेड:JE रहे सिकंदर यादवेंदु के ठिकाने पर टीम, पहले ही हो चुकी गिरफ्तारी, फिलहाल बेल पर

NEET पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड की राजधानी रांची में दबिश दी है। रांची के अलावा पटना समेत कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की गई। रांची के बरियातू इलाके में ईडी की टीम ने जूनियर इंजीनियर रहे सिकंदर यादवेंदु के ठिकाने पर दबिश दी। वहीं, पटना में डॉ. शिव के आवास पर रेड की गई है। जानकारी के अनुसार, बिहार में पदस्थापित JE सिकंदर यादवेंदु को नीट पेपर लीक मामले में पहले ही गिरफ्तार किया गया था, फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। ईडी को शक है कि पेपर लीक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी गतिविधियों को अंजाम दिया गया है। इसी सिलसिले में दोनों शहरों में सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि एजेंसी ने कई अहम दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं।
————————————— इस खबर को पढ़ें…. NEET पेपर लीक केस में 2 और गिरफ्तार:पटना से पकड़े गए पंकज पर पेपर चुराने का आरोप; CBI ने अब तक 12 गिरफ्तारियां कीं NEET पेपर लीक मामले में CBI ने मंगलवार (16 जुलाई) को दो और लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों के नाम पंकज और राजू हैं। पंकज को पटना और राजकुमार सिंह उर्फ राजू को झारखंड के हजारीबाग से पकड़ा गया है। पंकज पर NEET का पेपर चोरी करने का आरोप है। वहीं, राजू ने इसे आगे बढ़ाया। पंकज कुमार उर्फ ​​​​आदित्य के बारे में जानकारी मिली है कि उसने 2017 में एनआईटी जमशेदपुर से सिविल इंजीनियरिंग की है। पंकज कुमार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के ट्रंक से पेपर चुराया था। इसके बाद पेपर को आगे बांटने के लिए दिया गया था। पंकज कुमार बोकारो का रहने वाला है। NEET-UG पेपर लीक केस में CBI अब तक 12 गिरफ्तारियां कर चुकी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *