सपा नेत्री जूही प्रकाश बोलीं- ये मेरा आखिरी LIVE:फेसबुक में लाइ‌व वीडियो पर ऑडियंस से कहा- नहीं मिला इंसाफ तो सुसाइड कर लूंगी

आगरा में मेयर की पूर्व प्रत्याशी जूही प्रकाश बुधवार को फेसबुक लाइव आईं। उन्होंने कहा- इंसान नहीं मिला तो मैं सुसाइड कर लूंगी। पति पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। मेरा लगातार मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। इससे मैं परेशान हो गई हूं। ये मेरा आखिरी लाइव है। सपा से मेयर का चुनाव लड़ चुकी जूही प्रकाश ने अपने पति के खिलाफ थाना सिकंदरा में तहरीर दी थी। जूही का आरोप था कि उनके पति योगेंद्र ने उनके साथ मारपीट की। जान से मारने की कोशिश की। वे किसी तरह बचकर घर से निकली। लाइ‌व आकर बताई समस्या
जूही बुधवार दोपहर लाइव आईं। लाइव पर जूही बोलीं- “”लगातार मेरे परिवार को और मुझे गंदी-गंदी गालियां दी जा रहीं हैं। मेरे पास सभी के स्क्रीनशॉट, रिकॉर्डिंग है। मैंने पुलिस को सब कुछ दिखाया है, लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बार-बार पुलिस बोल रही है कि आज कर रहे, कल कर रहे। इस बात को 2 महीने होने वाले हैं। लेकिन उस परिवार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सबसे पहली बात जो तहरीर मैंने दी थी, उसके हिसाब से एफआईआर नहीं हुई है। इसके साथ जिस बिल्डिंग में मैं रहती थी, उस के लोगों ने जो प्रूफ और बयान दिए हैं, उन सबूतों पर आगे कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जो मैडम जांच कर रही हैं, उनपर प्रेशर दिया जा रहा कि नाम हटाइये अपना। बहुत टाइम से मैं चक्कर लगा रही हूं लगातार मेरा मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। मैं थक गईं हूं। फेसबुक पर ऑडियंस से सवाल पूछते हुए जूही बोलीं- क्या किसी भी इंसान को न्याय तब मिलता है, जब वो आत्महत्या कर लेता है? कैसे न्याय मिलेगा? एक इंसाफ जो खुद पॉलिटिक्स में है। दूसरी पॉलिटिक्स वाली लड़की पर दिन-रात आरोप लगाता है। सोशल मीडिया एकाउंट पर गंदी-गंदी गालियां देता है। मेरे पास सबकी रिकॉर्डिंग है। सब पुलिस को दिखाया, लेकिन उसके बाद भी पुलिस ठंडी पड़ी है। कोई एक्शन नहीं ले रही है। जबकि वो खुद गाड़ी में लड़कियों को घुमाता है। जूही बोलीं- योगेंद्र प्रताप सिंह ने मेरे ऊपर पॉलिटिक्स से रिलेटेड जितने भी आरोप लगाएं हैं क्या किसी लड़की को पॉलिटिक्स में आना इतना हानिकारक होगा? अगर मैं पॉलिटिक्स में हूं तो अपने समाज के लिए हूं,
अपने समाज की आवाज के लिए हूं। मैं आप सबसे निवेदन करती हूं कि मेरे लाइव को खूब शेयर करें। जूही बोलीं- मेरा आखिरी लाइव
वीडियो में जूही बोलीं- क्या पुलिस और प्रशासन मुझे तब न्याय देगा जब मैं आत्महत्या कर लूंगी। ये मेरा आखिरी लाइव हैं। इसके बाद मैं कभी लाइव नहीं आऊंगी। अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। इसके जिम्मेदार वो लोग होंगे, जिनके खिलाफ एफआईआर हुई है।” जूही बोलीं- योगेंद्र का अन्य महिलाओं से संबंध
वहीं मामले को लेकर सपा नेत्री जूही प्रकाश का कहना है- उन्होंने भी योगेंद्र से दो दिन पहले तहरीर दी थी। रात तक थाने में बैठी रही थीं, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उस वक्त जूही ने आरोप लगाया था कि उनके पति के अन्य महिलाओं से संबंध हैं। 17 सितंबर की रात को मेरे पति ने दो दोस्तों के साथ मिलकर मेरे साथ अभद्रता की। जूही ने बतौर सबूत पुलिस को कुछ तस्वीर दी हैं, जिनमें उनके शरीर पर चोट के निशान भी दिखाए थे। जूही के पति योगेंद्र के थे यह आरोप
दूसरी तरफ जूही के पति योगेंद्र ने भी आरोप लगाए थे कि जूही ने उन पर हमला किया था। उनकी पीठ पर गहरा घाव हुआ था। जिसका लंबे समय तक इलाज चला। सिर पर कांच की बोतल मारी थी। उन्होंने भी थाने में तहरीर दी थी। जिस पर जूही प्रकाश के खिलाफ सितंबर में मुकदमा भी दर्ज हो गया था। योगेंद्र का कहना था कि उनकी जूही से फेसबुक के माध्यम से मुलाकात हुई थी। उस दौरान वह दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। उसने भी सिविल सर्विसेज की तैयारी करने की बात कही थी। जूही ने झूठ बोला था। उसे जाल में फंसा लिया। आरोप लगाया कि नगर निगम के मेयर पद का चुनाव लड़ने के दौरान आरोपिता ने वादी से 50 लाख रुपए की मांग की। मना करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने से परेशान होकर वादी को उसे 35 लाख रुपए देने को मजबूर होना पड़ा। उसकी लगातार धमकियों और मानसिक उत्पीड़न से मैं डिप्रेशन में चला गया। मेरे घरवालों ने मुझे पेट्रोल पंप खरीद कर दिया। पेट्रोल पंप अपने नाम कराने के लिए जूही ने शादी का दबाव बनाया और धमकियां दीं। 31 मई को जूही ने DCP सिटी के यहां शिकायत पत्र देकर मेरे पिता और भाई पर झूठे इल्जाम लगाए। दबाव में आकर 1 जून, 2024 को मैंने आर्य समाज मंदिर में जूही से शादी कर ली। कई बार घर से बाहर रहने को वो मजबूर हुए क्योंकि जूही ने घर का दरवाजा ही नहीं खोला। जूही की खारिज हो गई थी याचिका
सपा नेत्री ने अधिवक्ता के माध्यम से अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। लेकिन जूही की याचिका खारिज हो गई थी। हालांकि जूही ने भी अपने पति पर आरोप लगाए थे कि उनके पति योगेंद्र के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। जिनके सबूत जूही के पास हैं। वीडियो बनाकर योगेंद्र रखता है। जूही के भी कई वीडियो योगेंद्र के पास हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *