फतेहगढ़ साहिब में ट्रक और ऑटो की टक्कर:8 साल के बच्चे की मौत, कई लोग घायल, दोनों ड्राइवर फरार

फतेहगढ़ साहिब में गुरुवार को रेलवे रोड सरहिंद से नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर एक ऑटो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। कई अन्य लोग घायल हैं। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे है। टक्कर लगने से पलटा ऑटो जानकारी के अनुसार बाहरी राज्यों से आए श्रमिक रेलवे के माध्यम से सरहिंद जंक्शन पहुंचे थे। वे मंडी गोबिंदगढ़ जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुए। ऑटो में करीब 10 लोग थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। ऑटो जब रेलवे रोड से सर्विस लेन पर मुड़ा, तभी गलत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उससे टकरा गया। टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे के बाद दोनों वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। एम्बुलेंस से उन्हें सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 8 वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। एसपी सुखनाज सिंह के अनुसार हादसे की जांच की जा रही है। सरहिंद पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच हो रही है। फरार ड्राइवरों के खिलाफ केस दर्ज कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *