पाकिस्तान पर लग सकती हैं आर्थिक पाबंदियां:FATF की चौथी बार ग्रे-लिस्ट में डालने की तैयारी; सवाल-जवाब में जानें पाक को कितना नुकसान

भारत में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय संस्था FATF (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) पाकिस्तान को चौथी बार ग्रे लिस्ट में डालने की तैयारी कर रही है। हाल ही में फ्रांस में हुई FATF की बैठक में भारत ने पाकिस्तान की आतंकवाद को फंडिंग और सरकारी समर्थन का मुद्दा उठाया है। मनीकंट्रोल के मुताबिक जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में FATF पाकिस्तान पर रिपोर्ट जारी कर उसे ग्रे लिस्ट में डाल सकता है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। FATF ने इसकी निंदा करते हुए कहा था ऐसे हमले बिना फंडिंग के संभव नहीं है। सवाल जवाब में समझिए ग्रे लिस्ट में पाकिस्तान को क्या नुकसान होंगे….. सवाल: FATF क्या है और ग्रे लिस्ट का मतलब क्या होता है? जवाब: FATF यानी फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो मनी लॉन्ड्रिंग (काले धन को सफेद करना) और आतंकवाद को फंडिंग देने वाली गतिविधियों पर नजर रखती है। ग्रे लिस्ट में उन देशों को डाला जाता है, जो आतंकवाद की फंडिंग या मनी लॉन्ड्रिंग रोकने में पूरी तरह नाकाम रहते हैं। ऐसे देशों की निगरानी होती है, और उन्हें विदेशी फंडिंग मिलना मुश्किल हो जाता है। सवाल: पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डालने की बात क्यों हो रही है? जवाब: भारत का कहना है कि पाकिस्तान आतंकवाद को फंडिंग देने वाली गतिविधियों को रोकने में नाकाम रहा है। खासकर 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने FATF को सबूत दिए हैं कि पाकिस्तान आतंकियों को फंडिंग और सुरक्षित पनाह दे रहा है। FATF ने भी इस हमले की निंदा की और कहा कि बिना पैसे और नेटवर्क के ऐसे हमले मुमकिन नहीं। सवाल: भारत ने इस मामले में क्या किया? जवाब: भारत ने FATF के सामने पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत सबूत पेश किए हैं। भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ कानून बनाने और आतंकियों को सजा देने में ढिलाई बरती है। भारत ने FATF के 200 से ज्यादा सदस्य देशों के साथ खुफिया जानकारी साझा की और अगस्त 2025 में होने वाली एशिया-पैसिफिक ग्रुप (APG) की मीटिंग और अक्टूबर 2025 में FATF की अगली मीटिंग में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डालने की मांग की है। सवाल: पाकिस्तान का इस पर क्या कहना है? जवाब: पाकिस्तान का दावा है कि उसने FATF की शर्तों को पूरा किया है और भारत सिर्फ उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। सवाल: FATF ने अभी तक क्या फैसला लिया है? जवाब: FATF ने पहलगाम हमले की निंदा की और कहा कि आतंकवाद को फंडिंग रोकने के लिए और सख्त कदम उठाने की जरूरत है। लेकिन अभी तक ये साफ नहीं है कि पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डाला जाएगा या नहीं। FATF ने कहा कि वो एक महीने में आतंकी फंडिंग पर एक विस्तृत रिपोर्ट जारी करेगा। सवाल: अगर पाकिस्तान ग्रे लिस्ट में आया तो क्या होगा? जवाब:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *