संकल्प से सिद्धि अभियान: पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा हुई

भास्कर न्यूज | तुमड़ीबोड़ भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला भाजपा के निर्देशानुसार मंडल भाजपा तुमड़ीबोड़ में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम अंतर्गत विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल पूर्ण होने पर आम सभा रखी गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, सभापति जिला पंचायत जागृति चुन्नी यदु मौजूद रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जागेश्वर यादव, मंडल महामंत्री टीकम पटेल, गणेश्वर सिन्हा, जया तिमेश साहू, जितेन्द्र सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता निवेदन साहू, दिलीप तिवारी, अमरोतन साहू, नवीन परमार एवं भाजपा मंडल तुमड़ीबोड़ के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान पिछले 11 साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा देश की ऐतिहासिक उपलब्धि, उन्नति और विकास पर विशेष चर्चा हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *