धनबाद में बारिश से बरमसिया रेल ओवरब्रिज की दीवार ढही:रेल ट्रैक पर गिरी मिट्टी, यातायात प्रभावित; स्थानीय लोगों ने लगाया अस्थाई अवरोध

धनबाद जंक्शन के पास स्थित बरमसिया रेल ओवरब्रिज की दीवार गुरुवार सुबह ढह गई। यह पुल हावड़ा-धनबाद-गया रेल खंड पर स्थित है। स्टेशन से लगभग 1-2 किलोमीटर की दूरी पर हुई इस घटना में पुल की बुनियाद से मिट्टी और कंक्रीट रेल ट्रैक पर जमा हो रहा है। वर्तमान में नया बाजार ओवरब्रिज की मरम्मत के कारण शहर का अधिकांश यातायात बरमसिया ओवरब्रिज से होकर गुजर रहा है। इस घटना से न केवल रेल परिचालन बल्कि सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। लोगों ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से पर अस्थाई अवरोध लगा दिया स्थानीय लोगों के अनुसार, मानसून की शुरुआती बारिश ने ही शहर की व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। विनोद नगर स्थित सदर थाना क्षेत्र में स्थित इस पुल की क्षति से आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थानीय निवासियों ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से पर अस्थाई अवरोध लगा दिया है। धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकबाल ने इस घटना की जानकारी होने की पुष्टि की है। हालांकि रेल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *