मानसून से पहले तैयार होगी धोगड़ी रोड, एसडीएम मल्होत्रा का दौरा, समय पर काम करने के निर्देश

भास्कर न्यूज | जालंधर धोगड़ी रोड पर लंबे समय से हर बरसात में कीचड़ और सड़क हादसों का दंश झेल रहे लोगों को राहत का संदेश मिला है। आगामी मानसून में सड़क पर यातायात सुचारू बनाने और असुविधा दूर करने के लिए सड़क निर्माण के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जलापूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड और लोक निर्माण विभाग को बारिश से पहले धोगड़ी रोड को वाहनों के आवागमन के योग्य बनाने के लिए कहा है। वीरवार को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट-2 शायरी मल्होत्रा ​​ने मौके पर जाकर अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। एसडीएम ने कहा कि डीसी ने मानसून शुरू होने से पहले रोड के सही करने के लिए कहा है। यह सड़क सरफेस वाटर प्रोजेक्ट के तहत जलापूर्ति पाइपलाइन के लिए खोदी गई थी, जो अब इस पाइपलाइन को बिछाने के बाद निर्माणाधीन है। जिला प्रशासन ने अधिकारियों को नहर रोड (वैकल्पिक) को पक्की सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरू करने के और सड़क निर्माण में तेजी लाने को भी कहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *