जालंधर| सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। छात्रों ने कई योगासन किए। ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों से कहा कि प्रक्रिया का आनंद लें, छोटी जीत का जश्न मनाएं और देखें कि कैसे ये अभ्यास आपके जीवन को बदल देते हैं। उन्होंने कहा कि योग शरीर और मन को एक साथ लाता है। उन्होंने सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आसन करते विद्यार्थी।


