सरकारी स्कूलों के 61 बच्चों ने नीट तो 11 ने जेईई की परीक्षा पास की : डीसी

भास्कर न्यूज| अमृतसर डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने वीरवार को शिक्षा कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की । अस मौके पर उन्होंने नीट के नतीजों में जिले के सरकारी स्कूलों के पास हुए 61 बच्चों को शुभकामनाएं दी और विभाग के अधिकारियों को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस साल नीट के अलावा जेईई की परीक्षा भी सरकारी स्कूलों के 11 बच्चों ने पास की।जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएं। गर्मी की छुट्टियों के दौरान स्कूलों में लगी सभी पानी की टंकियों की सफाई कराई जाए। छुट्टियों के तुरंत बाद स्कूलों के पानी के नमूने लिए जाएंगे और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चों को साफ पानी मिल रहा है या नहीं। राज्य सरकारों द्वारा स्कूलों को विभिन्न गतिविधियों के लिए दिए जाने वाले अनुदान को किसी भी परिस्थिति में अप्रयुक्त नहीं लौटाया जाना चाहिए तथा उसका प्रत्येक पैसा बच्चों के कल्याण पर खर्च करें। स्कूलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूल प्रिंसिपलों, मुख्य अध्यापकों के साथ ही मिड-डे मील उपलब्ध करवाने में बेहतरीन कार्य करने वाले स्कूल रसोई के इंचार्ज कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। गर्व की बात है कि सरकारी स्कूलों के 24 बच्चों ने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व किया है। डीईओ कंवलजीत सिंह ने कहा कि बच्चे विकास कुमार ने ईंट उठाने के लिए जो उपकरण बनाया है, उसका पेटेंट अधिकार भी उसे मिल गया है तथा सरकार ने इसके लिए उन्हें 30 हजार रुपए की नकद राशि भी दी है। डीसी ने शिक्षा अधिकारियों से कहा कि वे बच्चों को उनके गांवों और शहरों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं का दौरा करवाएं ताकि उनका ज्ञान बढ़ सके। इस मौके पर एडीसी ज्योति बाला, डीईओ कंवलजीत सिंह, डिप्टी डीओ राजेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *