मंत्री धालीवाल ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं, मौके पर निपटाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला स्थित अपने दफ्तर में जनता दरबार लगा लोगों की मुश्किलें सुनीं और मौके पर निपटारा कराया। उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों की बहाली स्वागत योग्य है। द्विपक्षीय संबंध बेहतर होने से दोनों देशों के बीच अरबों रुपए के आपसी व्यापार से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। अमेरिका की ट्रंप सरकार ने एनआरआई द्वारा अमेरिका से पंजाब सहित देश के अन्य हिस्सों में अपने परिवारों या व्यवसायों को भेजे जाने वाले धन पर 3.5 प्रतिशत कर लगाया है। उन्होंने कर लगाने के फैसले को एनआरआई नागरिकों की गाढ़ी कमाई पर आर्थिक कुठाराघात और अनावश्यक कटौती करार दिया। इस मौके पर खुशपाल सिंह धालीवाल, डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह औलख, बीडीपीओ सितारा सिंह विर्क, एसएचओ मुख्तियार सिंह, चेयरमैन बलदेव सिंह बब्बू, जसपाल सिंह ढिल्लों, अमित औल, दविंदर सिंह सोनू व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *