एक्स-गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या:बिलासपुर में पति-भाई ने लाठी-डंडे से पीटा, बेहोश होकर गिरा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

बिलासपुर में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मुंगेली के एक युवक की हत्या कर दी गई। दरअसल, युवक अपनी एक्स गर्लफ्रेंड महिला से मिलने गया था। तभी उसके पति-भाई और एक अन्य ने मिलकर बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, मुंगेली निवासी नंदकुमार वैष्णव (38) का एक महिला के साथ पहले प्रेम संबंध था। हाल ही में उस महिला की शादी हो गई। महिला चकरभाठा में अपने पति के साथ रहती है। शादी के बाद महिला पहली बार अपने मायके आई थी। तब नंदकुमार उससे मिलने के लिए गया था। इस दौरान दोनों को बात करते महिला के घर वालों ने देख लिया, जिसके बाद उन्होंने उसकी पिटाई कर दी थी। वहीं, नंदकुमार कुछ समय पहले ही मुंगेली से आकर बोदरी में रहने लगा था। वह पुट्‌टी-पोताई का काम करता था। महिला से मिलने गया, तब लाठी-डंडे से की पिटाई बताया जा रहा है कि बुधवार की रात करीब 8.30 बजे नंदकुमार अपनी पूर्व प्रेमिका महिला से मिलने गया था। इस दौरान महिला के पति गौकरण गेंदले, भाई गजेन्द्र सेंगर और शैलेन्द्र सेंगर ने उसे भगा दिया, जिसके बाद वो दोबारा आ गया। इसके बाद उन्होंने लाठी-डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वो बेहोश हो गया। इस हमले में उसके हाथ, पैर, कंधा, चेहरा, पीठ में चोंटें आई, जिस पर पुलिस के डायल 112 को कॉल कर उसे बिल्हा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। दोबारा अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम रात करीब 12.30 बजे उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। इस पर उसे दोबारा इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। लेकिन, इस बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी चकरभाठा पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम कराया। इस घटना की जानकारी एसएसपी रजनेश सिंह को दी गई, जिस पर उन्होंने डॉक्टर से शॉर्ट पीएम रिपोर्ट लेने कहा। हालांकि, पीएम रिपोर्ट में अंदरूनी चोंट से मौत का जिक्र नहीं है। फिर भी पुलिस ने आरोपी गौकरण गेंदले, गजेन्द्र सेंगर व शैलेन्द्र सेंगर को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उन्होंने युवक के साथ मारपीट करना स्वीकार किया है, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। ……………………………… ये खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक को नंगाकर पीटा…VIDEO: कुत्ते का बेल्ट पहनाकर चौराहे पर घुमाया, 6 गिरफ्तार, लेकिन मार खाने वाले पर भी FIR दर्ज छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दलित युवक को नग्न कर रातभर पीटा। गले में कुत्ते का बेल्ट पहनाया, बाल काटे, शरीर में पिन और सुई चुभोई गई। इतना प्रताड़ित करने के बाद नग्न अवस्था में ही गांव में घुमाकर उसका वीडियो बनाया। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *