दुष्कर्म में नाकाम रहे तो हत्या कर दी, दो गिरफ्तार:रायगढ़ में रेप की नीयत से पहुंचे थे महिला के घर,शोर मचाने पर घोंटा गला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक महिला की हत्या हो गई थी। महिला की अर्धनग्न हालत में लाश मिली थी। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना छाल थाना क्षेत्र की है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 30 साल की महिला का शव 10 जून को ग्राम बांधापाली में उसके घर के कमरे में अर्धनग्न हालत में मिला था। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज और उनकी टीम मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुई हत्या की पुष्टि 12 जून को शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि महिला की मौत गला घोंटने से दम घुटने के कारण हुई थी। संदेह के आधार पर अनिमिष वैष्णव की तलाश इसके बाद पुलिस ने मामले में आगे की जांच की, तब पता चला कि गांव में रहने वाला अनिमिष वैष्णव उर्फ सूरज (26) से महिला की बातचीत होती थी। पुलिस ने गांव में जब अनिमिष की तलाश की, तो वह गांव से फरार मिला और उसका मोबाइल नंबर भी बंद था। संदेही ने मोबाइल भी किया बंद
इसके बाद पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटले के निर्देश पर छाल पुलिस की एक टीम गठित की गई, जिसने संदेही की तलाशी तेज शुरू की। पुलिस से बचने के लिए संदेही अनिमिष वैष्णव मोबाइल ने भी बंद कर दिया और न ही घरवालों से संपर्क कर रहा था। ऐसे में पुलिस ने उसके साथियों और परिचितों से पूछताछ की और किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर फौरन पुलिस को सूचना देने कहा गया। मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
पुलिस को एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के जरिए संदेही के लोकेशन की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि अनिमिष रायपुर में छिपा हुआ है। टीम ने रायपुर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया और रायगढ़ लाकर पूछताछ की। पूछताछ में अनिमिष ने हत्या की बात कबूल की। उसने बताया कि उसने गांव के ही बुधवराम सिदार (55) के साथ मिलकर महिला की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। दुष्कर्म की नीयत से पहुंचे थे आरोपी
दोनों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ किया। तब उन्होंने बताया कि घटना के दिन शाम के समय दोनों ने पहले शराब पी थी। नशे की हालत में अनिमिष महिला के घर पहुंचा और थोड़ी देर बाद बुधवराम भी वहां आ गया। दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म की नीयत से उसे पकड़ लिया, लेकिन उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। मुंह दबाकर साड़ी से गला घोंटा
शोर मचाने पर आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया और पकड़े जाने के डर से उसकी साड़ी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *