मधुपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दो नए वॉशिंग पिट का उद्घाटन हुआ। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने इनका उद्घाटन किया। एक वॉशिंग पिट 15 करोड़ और दूसरा 150 करोड़ रुपए की लागत से बना है। इन पिट के बनने से अब मुंबई, चेन्नई और गोवा जाने वाली ट्रेनों का मेंटेनेंस मधुपुर में ही होगा। पहले इन ट्रेनों को मेंटेनेंस के लिए भागलपुर या आसनसोल ले जाना पड़ता था। गोड्डा स्टेशन पर भी दो वॉशिंग पिट का निर्माण चल रहा देवघर स्टेशन पर भी एक वॉशिंग पिट तैयार है। यह अगले 4 महीने में चालू हो जाएगा। गोड्डा स्टेशन पर भी दो वॉशिंग पिट का निर्माण चल रहा है। सांसद ने बताया कि जब देवघर और गोड्डा में कुल 5-6 वॉशिंग पिट बन जाएंगे, तब यहां से 30-40 नई लंबी दूरी की ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस की सुविधा नहीं होने के कारण बैद्यनाथधाम-पुरी ट्रेन को अभी पटना से चलाया जा रहा है। अब इस ट्रेन का परिचालन मधुपुर और देवघर से किया जा सकेगा।


