प्रतापगढ़ में आज उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा ने राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने जिले में आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया और प्रतापगढ़ जिले से संबंधित एक शॉर्ट फिल्म का भी लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम कॉलेज ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इसके बाद उन्होंने प्रतापगढ़ जिले में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के महत्व को बताया। कार्यक्रम के दौरान, जिले के आदिवासी अंचल की सांस्कृतिक झलकियां भी प्रस्तुत की गईं।


