शासन की योजनाओं को डोर-टू-डोर पहुंचाएंगे

भास्कर न्यूज | हतबंद ग्राम पंचायत नेवधा में मंडल के सभी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य, नव नियुक्त मंडल पदाधिकारी व महिला शक्तियों ने नवापारा हथबंद मंडल में नियुक्ति के लिए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा आनंद यादव व मंडल अध्यक्ष डॉ. दौलत पाल सहित विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा का आभार जताया। इसके बाद बलौदाबाजार भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, जनपद पंचायत सिमगा अध्यक्ष डॉ. दौलत राम पाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष मोहन धिगड़े ने भगवा गमछा भेंटकर, गुलाल लगाकर सभी नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना परिचय दिया और कहा कि पार्टी के दिशा-निर्देश पर कार्य किया जाएगा। शासन की योजनाओं को डोर-टू-डोर पहुंचाया जाएगा। मंडल की जिम्मेदारियों में वे पार्टी की नीति पर कार्य करते हुए संगठन विस्तार के लिए गांव-गांव जाकर शासन की योजनाओं की जानकारी देंगे और जनता की समस्याओं के निराकरण का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष दिनेश चवरे, धनेश्वर निषाद, जीवनलाल साहू, महिला उपाध्यक्ष धनेश्वरी वर्मा, महामंत्री ईश्वरी मारखड़े, प्रेमलता वर्मा, मंत्री कविता वर्मा, लीली वर्मा, खेमराज वर्मा, कोषाध्यक्ष झालाराम वर्मा, मीडिया प्रभारी प्रकाश पाल, सोशल मीडिया प्रभारी धनिराम रजक, कार्यालय प्रभारी महिलांगे, सरपंच प्रतिनिधि दिनेश वर्मा, अन्य कार्यकर्ता विष्णुभर निर्मलकर व अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *