श्री श्री विश्वनाथ मंदिर दूधिपाली में 22 को होगा महादेव का जलाभिषेक

भास्कर न्यूज| कुदारीबाहरा/बसना ग्राम दूधिपाली में पिछले वर्ष स्व. रामप्रसाद साहू(बड़खा सोनार) द्वारा संकल्पित महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 जून को श्री श्री विश्वनाथ महादेव का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक सह हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही साथ इस आयोजन में परिवारजनों द्वारा असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान परिवार के सदस्यों सगे संबंधियों, मित्रों, ग्रामीणों व जिला रक्तदान केंद्र के सहयोग से सम्पन्न होगा। परिवारजनों के साथ-साथ जो भी भाई बंधु, सगे संबंधी व मित्रगण रक्तदान करना चाहते हैं रक्तदान कर सकते हैं। प्रफुल्ल साहू ने बताया रक्तदान शिविर और जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने सभी श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में महादेव के दरबार में आमंत्रित किया गया है, ताकि अधिक संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित हो और रक्तदान शिविर कार्यक्रम सफल हो। इस कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *