लुधियाना में 23 जून को मतगणना:अर्धसैनिक बलों की तैनाती, 24 घंटे वीडियो रिकार्डिंग जारी

पंजाब के लुधियाना में 23 जून को उप-चुनाव की मतगणना है। सुबह 7 बजे काउंटिंग शुरू हो जाएगा। करीब 11 बजे तक हलका पश्चमी के नए विधायक का चेहरा साफ हो जाएगा। आज जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी हिमांशु जैन ने शनिवार को घोषणा की कि 23 जून को होने वाले लुधियाना पश्चिम उपचुनाव की सुचारू और सुरक्षित मतगणना के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। सुबह 7 बजे से मतगणना शुरू जैन ने कहा कि मतगणना और डाक मतपत्रों की गिनती सुबह 7 बजे चुनाव पर्यवेक्षकों, उम्मीदवारों और उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में शुरू होगी। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) मशीनों की सुरक्षा के लिए मतगणना केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती सहित कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। क्लोज-सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) निगरानी के माध्यम से निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाती है। DEO ने कहा कि मतगणना केंद्रों में प्रवेश को सख्ती से विनियमित किया जाएगा, केवल उम्मीदवारों, उनके प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों और भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी वैध पहचान पत्र वाले अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। 19 जून को हुआ मतदान हलका पश्चिमी में कल सुबह 7 बजे मतदान से शुरू था और 6 बजे खत्म हो गया था। वोटिंग के लिए 194 मतदान केंद्र बनाए गए थे। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शाम 7 बजे तक 51.33% वोटिंग हुई। इस सीट पर 2022 में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार गुरप्रीत गोगी की जीत हुई थी। हालांकि, कुछ समय पहले उनकी गोली लगने से मौत हो गई, जिसके बाद यहां उपचुनाव कराया गया। AAP ने यहां से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया। इसे लेकर चर्चा है कि अगर वह यहां से जीत जाते हैं तो उनकी जगह अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। वहीं, कांग्रेस ने यहां से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को उम्मीदवार बनाया। वह 2012 और 2017 में इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। अकाली दल से एडवोकेट परउपकार सिंह घुम्मन उम्मीदवार हैं। घुम्मन वही वकील हैं, जिन्होंने दिलरोज हत्याकांड में आरोपी को फांसी दिलवाई थी। इसके साथ ही भाजपा ने यहां से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि वाले वरिष्ठ नेता जीवन गुप्ता को टिकट दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *