फाजिल्का में स्कूटी सवार ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर:नाले में गिरी, स्थानीय लोगों ने बचाया, नाले को ढकने की मांग

फाजिल्का में बाजार में बुजुर्ग महिला को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग खुले पड़े नाले में जा गिरी l मौके पर इलाके के दुकानदारों ने इकट्ठे होकर कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए डॉक्टर के पास भेजा गया l हादसा बीकानेर रोड पर हुआ। जानकारी देते हुए दीपक सेतिया ने बताया कि देर रात एक बुजुर्ग महिला उनकी दुकान के बाहर से गुजर रही थी। तभी एक्टिवा सवार ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी l इस वजह से उनकी दुकान के बाहर बीकानेरी रोड पर लगते नाले में बुजुर्ग महिला गिर गई, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया l लोगों ने बताया कि ये कोई पहली घटना नहीं है l इससे पहले भी इस नाले में लोग व बेसहारा पशु गिर चुके है l जिसे ढ़कने की मांग की जा रही है l उनका कहना है कि बुजुर्ग महिला को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया l उधर नगर कौंसिल के ईओ गुरदास सिंह का कहना है कि नाले की सफाई का काम चल रहा है l ऐसे में कहा दिक्कत आ रही है इस बारे में संबंधित अधिकारी से संपर्क कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *