पलामू में नकली शराब का भंडाफोड़:घर से 2000 से ज्यादा बोतलें जब्त, ब्रांडेड कंपनियों के स्टीकर-ढक्कन भी मिले

पलामू पुलिस ने नकली शराब के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छतरपुर थाना क्षेत्र के चील्होकला गांव से पुलिस ने राजेश सिंह को गिरफ्तार किया है। राजेश स्वर्गीय मध्थनदेव सिंह का बेटा है। एसडीपीओ अवध कुमार यादव के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पलामू एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम में सुशील उरांव, राजीव कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। आरोपी ने कई अन्य शराब तस्करों के नाम बताए छापेमारी में कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स की नकली शराब बरामद हुई। इसके अलावा उत्पाद शुल्क के लेबल, विभिन्न ब्रांड्स के स्टीकर और ढक्कन बरामद किए गए। 200 खाली बोतलें भी जब्त की गईं। पूछताछ में आरोपी ने कई अन्य शराब तस्करों के नाम बताए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *