मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक का शव मिला:लातेहार के जंगल में पेड़ से लटकी मिली लाश, 8 दिन से था लापता

लातेहार के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के परहाटोली गांव के 25 वर्षीय युवक देवानंद नगेशिया का शव डुम्बरडीह पक्का डैम के पास जंगल में एक सखुआ पेड़ से लटका मिला। शव की हालत खराब थी। पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। भाई विनोद नगेशिया ने बताया कि देवानंद आठ दिन पहले घर से बिना बताए निकल गया था। परिजन और गांव के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को कुछ ग्रामीणों ने जंगल में पेड़ से लटका शव देखा। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने शव की पहचान देवानंद नगेशिया के रूप में की। परिजनों ने बताया देवानंद मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह अक्सर अकेले रहता था। पिछले कुछ समय से तनाव में था। गांव के लोग भी उसकी मानसिक स्थिति से परिचित थे। इसके बाद महुआडांड़ थाना को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पेड़ से उतारा गया। पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार भेजा गया। थाना प्रभारी मनोज ने बताया कि ज्यादा दिन होने के कारण शव सड़ चुका था। इससे जांच में परेशानी हुई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण और समय स्पष्ट होगा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *