अमृतसर में युवक ने लाइव आकर खाया जहर:बोला-माता और पिता के बिना जीवन नहीं, खाली पड़े रेलवे क्वार्टर में दी जान

अमृतसर के राम बाग थाना क्षेत्र में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर लाइव आया। जिसमें उसने कहा कि माता-पिता के बिना जीवन का कोई मतलब नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। गुरदासपुर के खोखर गांव के 33 वर्षीय बिक्रमजीत सिंह ने अमृतसर के खाली पड़े रेलवे क्वार्टर में जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली। युवक आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर लाइव आया। वीडियो में उसने कहा कि माता-पिता के बिना जीवन का कोई मतलब नहीं है। उसके दोस्तों ने लाइव वीडियो देखकर उसे फोन किया और रोकने की कोशिश की। लेकिन तब तक वह जहरीली दवा खा चुका था। दोस्त मौके पर पहुंचे उसके दोस्त मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी। दोस्तों ने बताया कि उसके माता पिता नहीं है और केवल एक भाई ही है। युवक ने उन्हें फोन पर कहा कि बिना माता-पिता के कोई जीवन नहीं है। उनके बिना रहा नहीं जा सकता। जिसके बाद उसने लाइव में ही अपनी खाने वाली जहरीली दवा की बॉटल दिखाई ओर उसे खा लिया। मानसिक संतुलन ठीक नहीं था पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पोस्टमार्टम के बाद ही यह पता चलेगा कि उसने किस तरह की जहरीली दवा खाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोस्तों ने वीडियो देखकर पूछा कारण जहरीली दवा खाने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो बनाया जिसमें उसने कहा कि माता-पिता के बिना जीवन नहीं है, जिसके बाद युवक ने जहरीली दवा निगल ली। जब उसके दोस्तों ने उसका लाइव वीडियो देखा तो उसे फोन करके पूछा कि उसने क्या किया। उसने कहा कि मेरे माता-पिता नहीं हैं और माता-पिता के बिना मेरा जीवन नहीं है, इसलिए मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *