मैनी नदी में 4 लोग बहे, महिला का शव मिला:सरगुजा में नदी नाले उफान पर, बाकी 3 लोगों की तलाश कर रही SDRF

सरगुजा जिले में 19 जून की शाम मैनी नदी में बहे 4 लोगों में एक महिला का शव मिला है। 48 घंटे बाद 21 जून की सुबह उफनती नदी के बीच पत्थरों में अटका शव दिखा। जिसके बाद रेस्क्यू कर रस्सी के सहारे बाहर निकाल लिया गया है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, ढोढ़ागांव के रहने वाले 2 परिवार के 4 लोग इस नदी में बह गए थे। इनमें 2 महिला और 2 बच्चे शामिल है। बाकी 3 लोगों की तलाश SDRF कर रही है। सरगुजा संभाग में हो रही लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, जिस कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही है। जंगल में पूटू बीनने गए थे, तभी बहे ढोढ़ागांव निवासी सोमारी (45 साल), उसकी पोती अंकिता (8 साल), पड़ोस की महिला बीनावती (30 साल) और उसकी मासूम बेटी आयरस (3 साल) ये चारों 19 जून की दोपहर मैनी नदी पार कर जंगल में पूटू बीनने गए थे। शाम को जब वे वापस लौट रहे थे तो जशपुर जिले में हुई बारिश के कारण मैनी नदी का जलस्तर बढ़ गया था। नदी को पार करने के दौरान चारों बह गए। उफनती नदी, रेस्क्यू में दिक्कत चारों जब वापस घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। कुछ ग्रामीणों ने चारों को उफनती नदी में बहते हुए देखने का दावा किया। इसकी सूचना विधायक रामकुमार टोप्पो को दी गई। विधायक की सूचना पर एसडीआरएफ औऱ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नदी के उफान पर रहने के कारण 20 जून को चारों की खोजबीन का काम तेजी से नहीं हो पाया। शाम होने के बाद रेस्क्यू टीम लौट गई। नदी के बीच पत्थरों में फंसा मिला शव 21 जून की सुबह चारों की तलाश में लगे ग्रामीणों को एक महिला का शव बहे स्थल से काफी दूर पत्थरों के बीच फंसा दिखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकाला। संभाग में बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर सरगुजा संभाग में पिछले चार दिनों से जमकर बारिश हुई है, जिसके कारण नदी-नाले उफान पर हैं। संभाग के मनेंद्रगढ़, कोरिया एवं सूरजपुर में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सरगुजा, बलरामपुर एवं सूरजपुर जिलों में भी रुक-रुककर बारिश हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *