बिलासपुर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बी.आर. यादव स्मृति बहतराई स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां ब्रह्मकुमारी संस्थान की मंजू दीदी ने योगाभ्यास कराया। योग संगम और हरित योग की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नगर विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि योग और अध्यात्म की भारत की प्राचीन परंपरा को पूरी दुनिया ने अपनाया है। अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई है। उन्होंने लोगों से नियमित योग करने की अपील की। साथ ही कहा कि स्वस्थ रहकर देश, राज्य और जिले के विकास में योगदान दें। योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी और संभागायुक्त सुनील जैन शामिल हुए। कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह और नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार भी उपस्थित रहे। सैकड़ों छात्र-छात्राएं, नागरिक, कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। बिल्हा मंडी प्रांगण में पूर्व स्पीकर और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक की उपस्थिति में अलग से योग दिवस मनाया गया। क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।


