सचिन पायलट का दो दिन छत्तीसगढ़ दौरा:कांग्रेस प्रदेश प्रभारी 23-24 जून को संगठन की समीक्षा करेंगे, आगामी रणनीति पर लेंगे बैठकें

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 23 और 24 जून को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे संगठन की समीक्षा करेंगे। आगामी रणनीति को लेकर पार्टी के नेताओं से चर्चा करेंगे। उनके दौरे की पुष्टि कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने की है। पायलट का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब प्रदेश कांग्रेस कई अहम मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर है। सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही है। 2 दिवसीय दौरे के दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों, जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं से मुलाकात कर जमीनी फीडबैक लेंगे। संगठन पर होगा फोकस बताया जा रहा है कि, पायलट का दौरा पूरी तरह संगठनात्मक समीक्षा पर केंद्रित रहेगा। पार्टी की वर्तमान स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष चर्चा होगी। संगठन के ढांचे को मजबूत करने के लिए नए दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि पायलट कुछ जिलों का दौरा भी कर सकते हैं, हालांकि अंतिम कार्यक्रम जल्द जारी होगा। विजय जांगिड़ ने दी जानकारी कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा, “सचिन पायलट का यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा देगा। वे कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे और पार्टी की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। पार्टी की गतिविधियों को और सक्रिय करने की दिशा में यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *