मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान बोला- सरेंडर नहीं करेंगे, जंग में अब तक 600 मौतें; ₹3000 में सालभर का फास्टैग; राजस्थान-UP में मानसून की एंट्री

नमस्कार, कल की बड़ी खबर इजराइल-ईरान के बीच 6 दिन से जारी जंग की रही। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने इजराइल के सामने सरेंडर करने से इनकार किया है। एक खबर फास्टैग के नए पास की रही। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. ईरान का इजराइल के सामने सरेंडर से इनकार; इजराइली हमले में करीब 600 मौतें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने इजराइल के सामने सरेंडर करने से इनकार कर दिया। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खामेनेई से सरेंडर करने को कहा था। इस पर खामेनेई ने कहा, ‘अगर इजराइल के खिलाफ जंग में अमेरिकी सेना ने दखल दिया, तो अंजाम बुरा होगा।’ इसके अलावा ईरान ने नागरिकों को वॉट्सएप डिलीट करने को कहा है। इंटरनेट पर अस्थायी तौर पर पाबंदी भी लगाई गई है। ट्रम्प बोले- ईरान पर क्या एक्शन लूंगा, सिर्फ मैं जानता हूं: ट्रम्प ने ईरान पर हमले की संभावना को लेकर कहा, ‘मैं क्या एक्शन लूंगा, एक्शन लूंगा भी या नहीं, ये सिर्फ मुझे पता है।’ व्हाइट हाउस में मीडिया ने जब उनसे पूछा कि खामेनेई ने सरेंडर से इनकार किया है तो ट्रम्प ने कहा- गुड लक। जंग में अब तक 585 ईरानी, जबकि 24 इजराइली मारे जा चुके हैं। इधर, ईरान से रेस्क्यू किए गए 110 भारतीय छात्र दिल्ली पहुंचे।
पढ़ें पूरी खबर… 2. ₹3000 में एक साल के लिए फास्टैग; निजी गाड़ियां 200 बार टोल क्रॉस कर सकेंगी केंद्र सरकार ने फास्टैग के लिए 3000 रुपए के सालाना पास देने की घोषणा की। ये पास प्राइवेट व्हीकल्स जैसे कार, जीप, वैन के लिए है, जो 15 अगस्त से मिलेगा। इससे आप एक साल के लिए अधिकतम 200 टोल क्रॉस कर सकते हैं। यानी, एक टोल क्रॉस करने की कीमत करीब 15 रुपए। फिलहाल सिर्फ मंथली पास की सुविधा है। FASTag तो पहले से है, फिर ये पास क्यों: उन लोगों के लिए किफायती है जो नेशनल हाईवे पर बार-बार ट्रैवल करते हैं। साथ ही, ये पास टोल सिस्टम को और ऑर्गनाइज्ड बनाएगा, जिससे सबको फायदा होगा। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि इतने टोल क्रॉस करने में करीब 10 हजार रुपए खर्च होते हैं, अब 3000 रुपए में ही काम हो जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर… 3. PM मोदी क्रोएशिया पहुंचे, भारतीय समुदाय से मिले; किसी इंडियन प्रधानमंत्री का पहला दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा से क्रोएशिया पहुंचे। राजधानी जगरेब में भारतीय समुदाय ने मंत्र पढ़े और भारतीय नृत्य से उनका स्वागत किया। मोदी ने क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच और राष्ट्रपति जोरोन मिलानोविच से मुलाकात की। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला क्रोएशिया दौरा था। यहां 17 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं। मोदी ने अपने संबोधन में कहा- भारत और क्रोएशिया लोकतंत्र, रूल ऑफ लॉ और समानता जैसे साझा मूल्यों से जुड़े हैं। आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। यह लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली शक्तियों का विरोधी है। पढ़ें पूरी खबर… 4. ट्रम्प ने फिर कहा- भारत-पाक युद्ध रुकवाया; PM मोदी ने कहा था- भारत ने ना मध्यस्थता स्वीकारी थी, ना स्वीकारेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर से कहा कि उन्होंने पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाया। ट्रम्प ने कहा, ‘मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं। मोदी भी एक शानदार व्यक्ति हैं। मैंने कल रात उनसे बात की। हम प्रधानमंत्री मोदी के साथ व्यापार समझौता करने जा रहे हैं। मैंने पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध रुकवा दिया।’ ट्रंप का यह बयान बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर हुई बातचीत के 12 घंटे बाद आया है। भारत सरकार ने बुधवार सुबह ही ट्रम्प के दावे को खारिज करते हुए कहा था, ‘भारत कभी किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करता और आगे भी नहीं करेगा। पाकिस्तान के कहने पर ही भारत ने सीजफायर किया था।’ विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस बात की जानकारी दी।
पढ़ें पूरी खबर… 5. राजस्थान और UP में मानसून की एंट्री; 3 दिन में भिंड के अलावा पूरा MP कवर किया
राजस्थान और UP में बीते दिन मानसून की एंट्री हुई। इसने बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर समेत 13 जिलों को कवर किया। इस बार मानसून तय समय से 7 दिन पहले राजस्थान पहुंचा। वहीं UP के ललितपुर, सोनभद्र के रेणुकूट और चोपन में मानसून एक्टिव हो गया है। मानसून 3 दिन में भिंड के अलावा पूरे MP को कवर कर चुका है। पढ़ें पूरी खबर… 6. देश को मिला पहला शैलो वाटर क्राफ्ट INS अर्णाला, महाराष्ट्र के किले से मिला नाम देश के पहले एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) ‘INS अर्णाला’ नेवी में शामिल हुआ। इसे विशाखापट्टनम के नेवल डॉकयार्ड में कमीशन किया गया। कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर CDS जनरल अनिल चौहान मौजूद रहे। महाराष्ट्र के वसई के ऐतिहासिक अर्णाला किले के नाम पर इसे यह नाम मिला है। पढ़ें पूरी खबर… 7. बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- BCCI कोच्चि टस्कर्स को देगी ₹538 करोड़, पिछली अदालत का फैसला बरकरार
BCCI को IPL फ्रेंचाइजी कोच्चि टस्कर्स केरल के मालिकों को 538 करोड़ रुपए का हर्जाना देना होगा। बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने आर्बिट्रेशन ट्रिब्यूनल के फैसले के खिलाफ BCCI की याचिका खारिज कर दी। 2015 में ट्रिब्यूनल ने फ्रेंचाइजी के हक में फैसला सुनाया था। इसी फैसले को BCCI ने बॉम्‍बे हाईकोर्ट में चैलेंज किया था। बैंक गारंटी ना देने पर IPL से हटाया था: कोच्चि टस्कर्स केरल IPL की नई टीम के तौर पर 2011 में शामिल हुई थी। फ्रेंचाइजी के मालिक BCCI की बैंक गारंटी को रिन्यू नहीं करा सके थे। 26 मार्च 2011 तक गांरटी बैंक में जमा करनी थी। ऐसा न होने पर सितंबर 2011 में BCCI ने फ्रेंचाइजी को टर्मिनेट कर दिया था।
पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… जापान में भविष्यवाणी की वजह से फ्लाइट बुकिंग घटी जापान की कॉमिक राइटर रयो तात्सुकी की भविष्यवाणी की वजह से हॉन्गकॉन्ग से जापान के लिए फ्लाइट बुकिंग में 83% की गिरावट आई है। दरसअल, तात्सुकी ने 1999 में छपी किताब ‘The Future I Saw’ में लिखा था कि 5 जुलाई 2025 को जापान में बहुत बड़ी आपदा आएगी। उनकी पुरानी भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं। इनमें 2011 की टोहोकू सुनामी, राजकुमारी डायना की मौत, फ्रेडी मर्करी का निधन और कोविड-19 महामारी शामिल हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है। वृश्चिक राशि वालों को करियर में खास मौका मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *