लिटिल फ्लावर चर्च में मनाया क्रिसमस:टीकमगढ़ में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी सजाई, लोगों ने सामूहिक प्रार्थना की

शहर के कलेक्ट्रेट रोड स्थित पुष्पा स्कूल परिसर में बने लिटिल फ्लावर चर्च में बुधवार को क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। चर्च को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। परिसर में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी सजाई गई। शाम 6 बजे बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और शहर के लोग आकर्षक नजारा देखने पहुंचे। मोमबत्तियां जलाकर लोगों ने केक काटा पुष्पा स्कूल के फादर अगस्तिन पीए ने बताया कि आज चर्च के अंदर मोमबत्तियां जलाकर लोगों ने केक काटा। चर्च की प्रार्थना सभा में अकीदतमंद जुटे। जिन्होंने प्रभु यीशु की इबादत करके दुआएं मांगी। साथ ही सभी ने एक दूसरे को केक खिलाकर मुंह मीठा कराया। चर्च के बाहर चरनी बनाई गई। जिसे देखने बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि आज दिन भर चर्च में लोगों की आवाजाही लगी रही। ईसाई समाज के लोगों से एक-दूसरे से मिलकर क्रिसमस की बधाई दी। समाज के लोगों ने चर्च में सामूहिक प्रार्थना की। यीशु ने मानव सेवा का संदेश दिया फादर अगस्तिन ने बताया कि प्रभु यीशु ने लोगों को मानवता का संदेश दिया है। उन्होंने मनुष्य रूप में जन्म लेकर दूसरों के दुख दर्द बांटे। आज उनके जन्मदिन पर समाज के लोगों ने चर्च में देश की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *