चार्टर्ड अकाउंटेंट्स राष्ट्र की वित्तीय रीढ़ : गवर्नर:दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस उन्नति का आयोजन

विशेष संवाददता | रांची दी चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रांची शाखा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस उन्नति का शनिवार को राज्यपाल संतोष गंगवार ने उद्घाटन किया। करमटोली चौक स्थित सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल में उद्घाटन करने के बाद राज्यपाल ने कहा कि देश की सबसे बड़ी प्रतिष्ठित संस्था है, जिसने भारत की अर्थव्यवस्था को पारदर्शी अनुशासित और उत्तरदायी बनाने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को वित्तीय पारदर्शिता आर्थिक अनुशासन और सुशासन का स्तंभ बताते हुए कहा कि संस्था की रांची शाखा की सक्रियता झारखंड में कर जागरूकता, वित्तीय विवेक और नैतिक व्यवसायिकता को सुधार करने की दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ते भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दिशा में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया और उससे जुड़े पेशेवरों की भूमिका महत्वपूर्ण और निर्णायक है। उन्होंने युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट से कहा कि आप केवल आर्थिक सलाहकार ही नहीं है, बल्कि राष्ट्र की वित्तीय रीढ़ भी हैं। उद्घाटन सत्र में सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सर्वव्यापी बनने के लिए प्रेरित किया और आए हुए प्रतिनिधियों को फाइनेंशियल मार्केट के विस्तारित दायरे को समझाया। सीए जेके तिवारी ने कहा कि फाइनेंस और चार्टर्ड अकाउंटेंट एक ही सिक्के के दो पहलू हैं एक के बिना दूसरे का काम नहीं चल सकता। रांची शाखा के अध्यक्ष अभिषेक केडिया ने देश भर से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस वित्तीय विचारों से प्रचुर होगी और निवेश के नए अफसर का पाताल बनेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *