एम.एल. रूंगटा विद्यालय में विद्यार्थियों ने किया योग

भास्कर न्यूज | चाईबासा मांगीलाल रूंगटा प्लस टू विद्यालय चाईबासा में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम पर योग संगम का आयोजन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्राचार्या शिल्पा गुप्ता के मार्गदर्शन तथा शिक्षिका स्वीटी सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यालय प्रांगण में कई प्रकार के योगाभ्यास, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ध्यान का अभ्यास किया। शिल्पा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, कि 2025 का थीम यह दर्शाती है कि हमारी सेहत और धरती की सेहत एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। योग के नियमित अभ्यास से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। जिसमें हृदय संबंधी स्वास्थ्य में वृद्धि, मांसपेशियों की ताकत में सुधार और रक्तचाप का सामान्य होना शामिल है। योग तनाव दूर करने की बेहतर औषधि के समान है और बेहतर नींद पैटर्न को बढ़ावा देता है। समापन में विशेष ध्यान सेशन का आयोजन किया गया। मंत्र उच्चारण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *