झलुवा फोरलेन पर टेंपो पलटने से 5 लोग घायल

गढ़वा | थाना क्षेत्र के झलुवा गांव स्थित फोरलेन पर शनिवार की शाम एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान रमना थाना क्षेत्र के भगोड़ीह गांव निवासी सोमरू राम के पुत्र सत्येंद्र कुमार राम, स्व. सीताराम भुइया के पुत्र दिलीप भुइया, कोरगा गांव निवासी रामवृक्ष चौधरी के पुत्र रविंद्र चौधरी, मेराल थाना क्षेत्र के गोंडा गांव निवासी स्व. शंभू नाथ गोस्वामी के पुत्र देवेंद्र गोस्वामी और बना गांव निवासी स्व. शिवलोचन पासवान के पुत्र सुदेश्वर पासवान के रूप में हुई है। बताया गया कि सभी लोग नशा मुक्ति अभियान के तहत करमडीह गांव में नुक्कड़ नाटक करने गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी टेंपो से अपने घर लौट रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *