शिक्षकों ने प्रभारी पर मनमानी करने का लगाया आरोप

डंडई | डंडई प्रखंड मुख्यालय के वित रहित डंडई किसान उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंभू नाथ ठाकुर के ऊपर विद्यालय के ही शिक्षक संजय प्रसाद जितेंद्र तिवारी इरशाद अंसारी तथा अवधेश पाल ने विद्यालय में मनमानी करने का आरोप लगाया है। शिक्षकों का कहना है कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शंभू ठाकुर विद्यालय के शिक्षकों को पूर्णरूपेण उपेक्षित कर कार्य कर रहें हैं।बताया की प्रधानाध्यापक के द्वारा अध्यनरत छात्र-छात्राओं से मनमानी ढंग से शुल्क असुला जा रहा है। हमलोगों को किसी भी प्रकार का वित्तीय सहायता नहीं की जा रही है। शिक्षकों ने बताया कि एक नॉन स्टॉप को साथ में रखकर नामांकित बच्चों से एडमिट कार्ड का भी आठवीं नवमी और दसवीं के छात्र-छात्राओं से प्रति छात्र 50 रुपए के हिसाब से असुली की जा चुकी है। वही अभी स्थानांतरण प्रमाण पत्र निर्गत के नाम पर छात्र-छात्राओं से 300 रुपए की अवैध उगाही किया जा रहा है। बताया गया कि अपार आईडी, रजिस्ट्रेशन तथा परीक्षा फॉर्म के नाम पर भी लगातार अवैध पैसों की उगाही की जा रही है।प्रभारी प्रधानाध्यापक शंभू ठाकुर ने कहा कि शिक्षक समय पर आकर छात्र-छात्राओं को नहीं पढ़ाते हैं और अधिकांश दिन अनुपस्थित रहते हैं। शिक्षकों में सुधार के उद्देश्य से अनुदान की राशि का वितरण को रोका गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *