कंपनी बाग में 200 से अधिक योग प्रेमियों ने मनाया योग दिवस

जालंधर| भारतीय योग संस्थान की ओर से कंपनी बाग में विश्व योग दिवस मनाया गया। इसमें 200 से अधिक योग प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था के संचालक राजिंदर हंस ने योग से हमारे शरीर को होने वाले लाभ और योग के प्रसार व महत्व के बारे में जानकारी दी। यहां पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, कृष्ण कांत शर्मा, गुरमीत सिंह, दिनेश कुमार, रवि, सतनाम सिंह, कपिल कुमार, सुखदेव सिंह, भारती, पूनम, कविता महाजन, नीतू, हरजीत कौर, शिवानी व अन्य साधक उपस्थित थे। सदस्यों ने इस दौरान योग के महत्व को जाना और अपने जीवन की रोजाना की दिनचर्या में भी अपनाने का संकल्प लिया। लोगों ने कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है। ये पूरे विश्व को भारत की तरफ से दिया गया एक अनोखा उपहार दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *