डॉ. सरबजीत कौर हॉकी पंजाब की उपाध्यक्ष बनीं

भास्कर न्यूज | जालंधर लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वुमन की नवनियुक्त प्रिंसिपल डॉ. सरबजीत कौर राय को हॉकी पंजाब का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हॉकी पंजाब के महासचिव अमरीक सिंह पवार ने बताया कि हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली और सभी पदाधिकारियों से बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। डॉ. सरबजीत कौर राय दिवंगत ओलिंपियन जगदेव सिंह की पत्नी हैं। उनके परिवार ने हॉकी की दुनिया में बड़ा योगदान दिया है। डॉ. राय ने नई नियुक्ति होने पर कहा कि वह पंजाब में हॉकी, विशेषकर महिला हॉकी के विकास के लिए प्रयासरत है। डॉ. राय को नियुक्ति मिलने पर हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली, ओलंपियन परगट सिंह सलाहकार हॉकी पंजाब, ओलंपियन हरप्रीत सिंह मंडेर, ओलंपियन बलजीत सिंह ढिल्लों, ओलंपियन बलविंदर शम्मी, ओलंपियन हरदीप सिंह नीता, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जगदीप सिंह गिल, दलजीत सिंह कस्टम्स आईआरएस, गुनदीप सिंह कपूर और हॉकी पंजाब की सदस्य परमिंदर कौर ने हौसला बढ़ाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *