गार्डन कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी ने दी रोग मुक्त रहने की जानकारी

जालंधर| गार्डन कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी की ओर से पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल 15 द्वारा मंडल प्रेसिडेंट राहुल जम्वाल की अध्यक्षता में योग करवाया गया। भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि योग सिर्फ एक दिन की क्रिया नहीं, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बनकर हमें मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ बना सकता है। यहां नरिंदर मेहता, मनोज विक्की, सुनील गुप्ता, जसविंदर सैनी, बीनू मेहता, वनीता गोस्वामी व अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *