जालंधर| अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शनिवार को शहर के आदर्श नगर पार्क में एकसाथ 500 से अधिक साधकों ने योगासन किया। मौका था भारत विकास परिषद और भारतीय योग संस्थान द्वारा जारी आठ दिवसीय 11वें योग शिविर के समापन का। संस्थान की मुख्य शिक्षिका विनय खुल्लर के नेतृत्व में यहां रोजाना योग शिक्षकों द्वारा योगाभ्यास, आसन एवं प्राणायाम करवाया गया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के मेयर वनीत धीर, आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के इंचार्ज नितिन कोहली समेत राजन कोहली व अन्य शामिल हुए। परिषद् के प्रांतीय अध्यक्ष विवेक शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज चौधरी, शाखा अध्यक्ष राजविंदर कौर, महासचिव कंचन शर्मा, प्रकल्प प्रमुख राज सभ्रवाल ने मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि को सम्मानित किया। योग शिक्षकों विनय खुल्लर, अशोक मागो, नितिन कपूर, रेखा सुनेजा, प्रोमिल शर्मा को परिषद अधिकारियों ने सम्मानित किया। यहां जिला अध्यक्ष रामचंद्र, राजीव जैन, अशोक शर्मा, अनिल शर्मा, अनिल सेखड़ी,वरुण विज, नीलम अरोड़ा, शुभ सेठी, नीरू अरोड़ा, अमोलक व अन्य मौजूद रहे।


