नशे में बेसुध महिला की वीडियो वायरल, पुलिस बोली जांच जारी

भास्कर न्यूज | अमृतसर बस स्टैंड के पास संगम सिनेमा के सामने एक महिला नशे की हालत में बेसुध पड़ी मिली। राहगीर सरबजीत सिंह ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते हुए नशा खत्म न होने के बारे में लिखा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वीडियो में महिला डिवाइडर के पास जमीन पर गिरी दिख रही है। यह वीडियो शनिवार शाम की बताई जा रही है। उसकी हालत देखकर लग रहा है कि उसने नशा किया हुआ है। राहगीर वीडियो में महिला से कहता है- “बीबी होश कर, कित्थे बैठी है। घर नहीं जाना, कित्थों आई है।” फिर वह कहता है- “बीबी नूं कोई सूरत नहीं, ते लोक कहिंदे नशा मुक गया।” कई बार बुलाने पर भी महिला ने नहीं उठी। सरबजीत हैरी ने बताया कि पास में ही पुलिस नाका है और महिला नशे में बेसुध बैठी है। नशा खत्म नहीं हो रहा है, जबकि पुलिस को इन्हें पकड़ नशेड़ियों की निशानदेही पर तस्करों तक पहुंच करनी चाहिए। इससे पहले माल मंडी इलाके में भी एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था। उसमें वह अपने साथी से खुलेआम नशे का टीका लगवा रही थी। उस मामले में बी-डिवीजन पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया था। बस स्टैंड पुलिस चौकी इंचार्ज कपिल देव ने कहा कि उन्होंने तुरंत करवाई शुरू कर दी है। महिला की तलाश कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *