भास्कर न्यूज | अमृतसर सेंट्रल जेल में चैकिंग के दौरान सात मोबाइल और 6 सिमकार्ड बरामद हुए। थाना इस्लामाबाद पुलिस ने इस मामले में दो कैदी सहित 9 हवालातियों पर पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान कैदी करनबीर सिंह, जतिंदरपाल सिंह और हवालातियों में साजन सिंह, मेाहित पाल सिंह, हरनेक मसीह, हरप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, हरप्रीत सिंह पुत्र जोगा सिंह, रविंदर सिंह व प्रिंस सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सहायक सुपरिंटेंडेंट सर्बजीत सिंह ने बताया कि जेल में चैकिंग के दौरान आरोपियों से मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों से बरामद किए गए मोबाइलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।


