अमृतसर | शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री डिग्री रिकार्ड किया गया। जो पिछले दिन 37.6 था। शनिवार को हुई हल्की बूंदाबांदी से 2 डिग्री पारा गिरकर गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। पूरा दिन धूप और बादल में आंख-मिचौली का खेल होता रहा। हालांकि दिन के तापमान में चाहे 2 डिग्री गिरावट आई हो लेकिन न्यूनतम तापमान कि बढ़त के कारण उमस ने लोगों को सताया। मौसम विभाग की माने तो 21 से 25 जून तक बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में चार डिग्री के गिरावट आ सकती है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना बहुत कम है।


